भारतीय आवाम एकता पार्टी
भारतीय आवाम एकता पार्टी का गठन केवल सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं, बल्कि भारतीय व्यवस्था में आमूल-चूल परिवर्तन के लिए हुआ है। हमारा मिशन एक ऐसा भारत बनाना है जहाँ न्याय, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएँ जाति और धर्म के भेदभाव से मुक्त हों।
हम हर निर्णय में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करते हैं। हम केवल दिल्ली या लखनऊ में बैठकर नीतियां नहीं बनाते, बल्कि जमीनी स्तर पर जाकर समस्याओं को सुनते हैं।
हमारा हर वित्तीय लेनदेन और पार्टी का निर्णय जनता के सामने पारदर्शी रहेगा। पार्टी का संविधान ही हमारा सबसे बड़ा मार्गदर्शक है।
हमारा उद्देश्य कागजी कार्रवाई में उलझना नहीं है, बल्कि पीड़ित को तत्काल राहत दिलाना हमारा प्राथमिक ध्येय है।